यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली

व्यापारी-एकता-समिति-के-प्रदेश-अध्यक्ष-विजय-गुप्ता-के-नेतृत्व-में-प्रदर्शन,-आम-नागरिकों-से-भी-विरोध-की-अपील

Sep 28, 2026 - 18:42
Sep 28, 2026 - 18:46
 0  16
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने बजाई थाली

प्रयागराज। यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहीद स्थल चौक पर नीम के पेड़ के नीचे विरोध जताया।

इस दौरान विजय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा यूपीआई लेनदेन पर लगाया गया शुल्क व्यापारियों के साथ आम नागरिकों को भी प्रभावित करेगा। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कारोबार के कारण व्यापारी पहले से ही आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाया जाना व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ है।

उन्होंने आम नागरिकों से भी यूपीआई शुल्क के विरोध में आवाज उठाने की अपील की। प्रदर्शन में बृजेश निषाद, चंद्र प्रकाश कौशल, शशांक केसरवानी, मनीष गुप्ता, आशा केसरवानी, आशुतोष मालवीय, रानी केसरवानी, इमरान अली, वीरेन पाल, शिवम पुरवार, शकील, अनीता गुप्ता, अरमान कुरैशी, सुरेंद्र केसरवानी, निराले, बृजेश, सीडाना, जुल्फिकार खान, राही आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow